राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2020 का मास्टर प्रश्न प्रत्र एवं प्रारम्भिक उतर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2020 का मास्टर प्रश्न प्रत्र एवं प्रारम्भिक उतर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल ) (डिप्लोमा धारक ) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2020 का मास्टर प्रश्न प्रत्र एवं प्रारम्भिक उतर कुंजी जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 6 दिसम्बर- 2020 को आयोजित कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल ) (डिप्लोमा धारक ) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2020 का मास्टर प्रश्न प्रत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उतर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajsthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी या किन्हीं प्रश्न अथवा इसके या इनके उतर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 7 से 9 अप्रेल 2021 को रात्रि 12ः00 बजे तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा मेें अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये है। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित है। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उतर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उतर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता हैं।
सचिव ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियॉ दर्ज करंंे । इसका ध्यान अवश्य रखें।
उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया हैं । इसके लिए परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी एस एस ओ आई डी के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट -वे या ई-मित्र  कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्तियॉ करनी है, उसके  अनुसार प्रति प्रश्न 100 रुपये की दर से देय शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जायेगा । शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नही की जायेंगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल 7 से 9 अपे्रल 2021  को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात लिंक निष्कि्रय को जाएगा । अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नही की जायेगी ।
उन्होंने बताया कि आपत्तियां केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियां के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें । ऎसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें । संदर्भ में पुस्तक का नाम लेखक या लेखकों के प्रकाशक का नाम संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक हैं। वांछित प्रमाण संलग्न नही होने की स्थित में आपत्तियो पर विचार नही किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी द्वारा आपति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नही होगा।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.