चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने किया “नमन“ पोस्टर का विमोचन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने किया “नमन“ पोस्टर का विमोचन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने किया “नमन“ पोस्टर का विमोचन
 
जयपुर, 18 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बुधवार को अपने राजकीय आवास पर डॉक्टर्स सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी और प्राइड मीडिया ग्रुप की ओर से कोरोना वॉरियर्स के सम्मान के लिए आयोजित होने वाले “नमन“ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
 
डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए मरीजों की जान बचाने वाले डॉक्टर्स व अन्य सभी कोरोना वॉरियर्स हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज हैं। समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने वाले ऎसे वॉरियर्स और उनके परिवारजनों को सम्मानित करना गौरव का विषय है।
 
पोस्टर विमोचन के दौरान मौजूद प्राइम मीडिया ग्रुप की श्रीमती आरती निर्वाण ने बताया कि 20 अगस्त को जयपुर के होटल ग्रांड उनियारा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम पूरे प्रदेश से डॉक्टर्स को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ग्रुप की ओर से कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया था। इस दौरान ग्रुप के राजेश कायस्थ भी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.