‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत बीआरओ द्वारा चिकित्सा शिविर

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत बीआरओ द्वारा चिकित्सा शिविर

प्रमुख बातें:
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सीमावर्ती राज्यों और मित्र देशों में 75 चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। जम्मू और कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ भूटान में भी बड़ी संख्या में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) दूरदराज के एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा जांच और मुफ्त दवाएं प्रदान कर रहा है। यह शिविर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय आबादी के बीच कोविड -19 महामारी के बारे में जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं । लोगों को अच्छी स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत स्थानीय लोगों को मुफ्त फेस मास्क और हैंड सैनिटाइज़र वितरित किए जाते हैं।

***
एमजी/एएम/एबी/सीएस-

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.