चिकित्सा मंत्री ने किया 22 चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण और 21 संस्थानों का शिलान्यास

चिकित्सा मंत्री ने किया 22 चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण और 21 संस्थानों का शिलान्यास

Description

चिकित्सा मंत्री ने किया 22 चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण और 21 संस्थानों का शिलान्यासजयपुर, 18 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों (अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, चुरू, बीकानेर और श्रीगंगानगर) में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का लोकार्पण व शिलान्यास कर आमजन को चिकित्सकीय सौगात दी। आमजन को समर्पित विभिन्न 22 कार्यों पर करीब 17 करोड़ 24 लाख रुपए व्यय हुए, जबकि 20 करोड़ की लागत से होेने वाले 21 कार्यों का शिलान्यास किया गया।चिकित्सा मंत्री ने वर्चुअली माध्यम से विभिन्न संस्थानों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि लभगग 20 करोड़ की लागत से 21 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इनमें 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 10 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 1 ट्रोमा सेन्टर, 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 2 टीबी अस्पताल, एक रीजनल वैक्सीन स्टोर का निर्माण करवाया जाएगा।डॉ. शर्मा ने बताया कि इसी तरह 17 करोड 24 लाख की लागत से 22 चिकित्सा संस्थानों के भवनों के निर्माण कार्य पूर्ण किये गये हैं। इन चिकित्सा संस्थानों नवनिर्मित भवनों में से 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 1 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 13 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 2 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवर लाइन निर्माण कार्य, एक 50 बैडेड एमसीएच यूनिट का निर्माण कार्य पूरा किया गया। उन्होंने बताया इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से राजस्थान की लगभग चौदह लाख बीस हजार की आबादी को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के बावजूद चिकित्सा संस्थानों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए प्रदेश में सभी तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश की 332 सामुदायिक केंद्रों को चयनित कर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश के बच्चों के अस्पतालों में नीकू, पीकू व एसएनसीयू के बेड्स की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए 400 स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिनसे आगामी दिनों में 1 हजार मेटिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। कुल मिलाकर प्रदेश में चिकित्सा की बुनियाद को लगातार मजबूती दी जा रही है।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री परसादी लाल मीणा, चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश सहित 20 से अधिक विधायकगण आमंत्रित थे। निदेशालय से मिशन निदेशक श्री सुधीर शर्मा, निदेशक जन स्वास्थ्य श्री केके शर्मा, मुख्य अभियंता श्री वीके मीणा और अतिरिक्त निदेशक श्री गोविंद पारीक जुड़े रहे जबकि अन्य जिलों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल विंग के अधिकारी भी जुड़े रहे।——

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.