चिकित्सा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर ली विभिन्न योजनाओं की जानकारी

चिकित्सा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर ली विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Description

चिकित्सा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर ली विभिन्न योजनाओं की जानकारीजयपुर, 24 नवंबर। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात कर प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चिकित्सा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन को ज्यादा से ज्यादा और समय पर मिल सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन, मौसमी बीमारियों और विभाग की तैयारियों व अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा, सचिव श्री वैभव गालरिया, मिशन निदेशक अरुणा राजोरिया, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार, आईईसी निदेशक श्री मेघराज सिंह रत्नु, जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. के के शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।—–

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.