प्रभारी मंत्री ने किया तारानगर ब्लॉक के घर-घर सहजन अभियान का शुभारंभ

प्रभारी मंत्री ने किया तारानगर ब्लॉक के घर-घर सहजन अभियान का शुभारंभ

Description

प्रभारी मंत्री ने किया तारानगर ब्लॉक के घर-घर सहजन अभियान का शुभारंभजयपुर, 6 अक्टूबर। मटका पद्धति से पौधरोपन से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आये चूरू जिले के तारानगर ब्लॉक ने एक और नवाचार किया है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सहजन के पौधे को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक में पंचायत समिति की ओर से श्घर-घर सहजनश् कार्यक्रम शुरू किया गया है।गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री एवं चूरू जिला प्रभारी मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी,  विधायक श्री नरेंद्र बुडानिया, प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के पवन, जिला कलक्टर श्री साँवर मल वर्मा और प्रधान श्री संजय कस्वां ने पोस्टर का विमोचन कर चूरू जिले से इस अभियान का आगाज किया।इस दौरान एसडीएम सुश्री मोनिका जाखड़, पूर्व जिला प्रमुख श्री भंवर लाल पुजारी, श्री मोहर सिंह ज्याणी सहित अधिकारीगण मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि सहजन बहुउद्देश्यीय महत्व का पौधा है जो 300 रोगों के ईलाज में कारगर होगा है। सहजन को मोंरिगा, मुनगा के नाम से भी जाना जाता है जो कि औषधीय गुणों से भरपूर है। सहजन कुपोषण व रक्त की कमी को दूर करने वाला औषधीय पौधा है। ये शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता  को बढाता है। ——

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.