खेल राज्यमंत्री ने बूंदी में लिया रीट व्यवस्थाओं का जायजा

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी में लिया रीट व्यवस्थाओं का जायजा

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी में लिया रीट व्यवस्थाओं का जायजा
जयपुर, 26 सितंबर। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री  श्री अशोक चांदना ने रविवार को बूंदी पहुंचकर राजस्थान अध्यापक पात्राता परीक्षा (रीट) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्री चांदना ने राज्य सरकार की मंशानुरूप अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बेतहरीन क्रियान्वयन के लिए प्रशासन के प्रयासों को सराहा। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए की गई परिवहन साधनों की व्यवस्थाएं देखी एवं अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनके अनुभव जाने।
इस दौरान जिला कलक्टर श्रीमती रेणु जयपाल ने मंत्री श्री चांदना को परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। जिलेभर में 104 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों से कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करवाई गई। जिला प्रशासन स्तर पर हुई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अभ्यर्थी साधुवाद देते हुए विदा हुए।
पूरे दिन जिला कलक्टर रेणु जयपाल, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा एवं अन्य अधिकारी परीक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखे रहें। देर रात तक जिला कलक्टर, एडीएम, सीईओ जिला परिषद, एवं आयुक्त नगर परिषद ने मौके पर मौजूद रहकर अभ्यर्थियों की वापसी की व्यवस्थाओं को संभाला। अभ्यर्थियों की वापसी के लिए व्यापक स्तर पर वाहनों का प्रबंध किया गया था। भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर आदि स्थानों के लिए वाहनों से अभ्यर्थी रवाना हुए। जिला परिवहन अधिकारी श्री भगवान करमचंदानी ने बताया कि 50 रोडवेज बस, 70 प्राइवेट बस और लगभग 100 टैक्सियों की व्यवस्था अभ्यर्थियों के लिए की गई।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.