Description
मध्यप्रदेश के नगरीय आवास राज्यमंत्री ने किया राजस्थान मंडप का अवलोकनराजस्थान मण्डप में अपार जन समूह उमड़ा जयपुर, 20 नवम्बर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे चौदह दिवसीय 40वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश के नगरीय आवास राज्यमंत्री श्री पी.एस.भदौरिया ने राजस्थान मंडप का अवलोकन कर मंडप के स्टॉल प्रतिनिधियों से व्यक्तिशः वार्ता कर उन्हें प्रोत्साहित किया। राज्यमंत्री श्री भदौरिया ने शनिवार को पवेलियन का अवलोकन करने के बाद आगंतुक पुस्तिका में अपनी लिखित संदेश में ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ की थीम के अुनरूप प्रदर्शित राजस्थान मंडप और उसके संचालन में सहयोग कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में आकर्षण का केन्द्र बने हुए राजस्थान मंडप में पिछले दो दिवसों में अपार जनसमूह उमड़ा। अनुमान है कि मंडप को अब तक करीब हजारों लोगों ने देखा है। राजस्थान मंडप के जन आकर्षण का केन्द्र होने का प्रमुख कारण मण्डप का विविधताओं से परिपूर्ण होना है। इसमें राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और इतिहास के साथ-साथ हस्तशिल्प कलाओं का भरपूर समावेश है। राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रेें में इस बार काफी संख्या में उद्यमियों ने मण्डप में भाग लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। राजस्थान मंडप के निदेशक श्री दिनेश सेठी ने बताया कि व्यापार मेला में राजस्थान के हस्तशिल्प सामान की जबर्दस्त बिक्री हो रही है। विशेषकर हल्के वजन एवं गर्म मिजाज की जयपुरी रजाईयों, राजस्थानी प्रिंट की साड़ियों तथा अन्य वस्त्रें के साथ राजस्थान के लाख की चूड़ियाँ, श्रृगांर के अन्य साजो-सामान की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा राजस्थान के खानपान स्टॉल पर भी लोगो की भीड़ देखने को मिल़ी। राजस्थान मण्डप में उपलब्ध हस्तशिल्प को विविधताओं और कलात्मकता से परिपूर्ण दुनिया भर में बेजोड़ एवं लोकप्रिय है। प्रदेश के मास्टर क्राफ्ट्समेन को अपनी प्रतिभा को निखारने और परम्परागत हस्तशिल्प के साथ-साथ उसमें नई विधाए जोड़ने, डिजाईन, मार्केटिंग और अन्य मार्गदर्शन देने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रौत्साहन दिया जा रहा है ताकि प्रदेश के हस्तशिल्पयों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके।—–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.