विधायक रफीक खान व महापौर मुनेश गुर्जर ने किया घाटगेट फायर स्टेशन के विकास कार्यों व अम्बेडकर भवन का लोकार्पण 19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

विधायक रफीक खान व महापौर मुनेश गुर्जर ने किया घाटगेट फायर स्टेशन के विकास कार्यों व अम्बेडकर भवन का लोकार्पण 19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

Description

विधायक रफीक खान व महापौर मुनेश गुर्जर ने कियाघाटगेट फायर स्टेशन के विकास कार्यों व अम्बेडकर भवन का लोकार्पण19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यासजयपुर, 16 अक्टूबर। नगर निगम हैरिटेज के आदर्श नगर जोन क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में 19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शनिवार को विधायक श्री रफीक खान व महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर शिलान्यास किया। विधायक श्री रफीक खान व महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर घाटगेट फायर स्टेशन के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ट्रांसपोर्ट नगर रोटरी सर्किल के पास अम्बेडकर भवन लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उपमहापौर श्रीअसलम फारूखी सहित स्थानीय पार्षद गण उपस्थि रहे। इस अवसर पर आदर्श नगर विधायक श्री रफीक खान ने कहा कि मेरा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कर आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता सर्वाेपरि है, इसे  ध्यान में रखकर ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पार्षद गणों को आह्वान किया है कि जनता का विशेष ध्यान रखकर विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाए।इस अवसर पर महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने बताया कि घाटगेट फायर स्टेशन पर वाटर टैंक व विभिन्न विकास कार्य करवाए गए है। यहां फायर फाइटिंग के लिए वाटर टेंक निर्माण, भूतल पर पंप हाउस निर्माण, पार्किंग निर्माण, प्रथम तल पर कार्यालय निर्माण करवाया गया है। इसके साथ ही फायर स्टेशन पर फर्श व बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया गया है। उन्होने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर रोटरी सर्किल के अम्बेडकर भवन में हॉल, कमरों और बाउड्रीवॉल आदि निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।इस मौके पर महापौर श्रीमति मुनेश गुर्जर ने कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे है।इस अवसर पर उपायुक्त श्री आशीष कुमार ने विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकासकार्य कराया जा रहे हैं जिससे लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.