आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा पात्रता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा पात्रता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत श्रमिकों को उनके अधिकारों और पात्रता के बारे में जागरूक करने के लिए पात्रता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। यह 27 अगस्त से 2 सितंबर 2021 के बीच मनाया गया। मनरेगा अधिनियम में प्रावधानों की एक श्रृंखला के माध्यम से नौकरी चाहने वालों को कई कानूनी अधिकार प्रदान करता है।

सिक्किम के पश्चिमी जिले में सरकारी अधिकारी मनरेगा श्रमिकों को अधिनियम के तहत उनके अधिकारों और पात्रता के बारे में जागरूक करने के लिए पहुंच रहे हैं

राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों ने आम जनता को मनरेगा के लिए पात्रता को सुलभ बनाने के लिए कई पहल किए हैं। इसके लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने जिलों, ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। साथ ही श्रमिकों की सुविधा के लिए विभिन्न जिलों के ग्राम पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, कुछ जिलों में श्रमिकों के कार्य-स्थलों पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मनरेगा के कार्यक्रम में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों, लाभार्थियों और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया है। ये पात्रता जागरूकता अभियान लाभार्थियों को मनरेगा योजना से अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।

डूंगरपुर जिले में ग्राम पंचायत समिति ने मनरेगा श्रमिकों के लिए पात्रता जागरूकता अभियान चलाया

भारत @75 आज़ादी का अमृत महोत्सव 75 सप्ताह तक चलने वाला उत्सव है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा 12 मार्च 2021 को शुरू किया गया था।

***

एमजी/एमएम/एके/सीएस 

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.