पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 68,48,417 खुराकें देने के साथ 100 करोड़ से अधिक टीके के पड़ाव को पार कर आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 101.30 करोड़ (1,01,30,28,411) के पार पहुंच गया है। यह 1,00,29,602 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,78,004
दूसरी खुराक
91,32,055
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,69,012
दूसरी खुराक
1,56,73,375
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
40,43,88,714
दूसरी खुराक
12,26,54,329
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
17,12,42,361
दूसरी खुराक
8,99,14,788
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,77,01,034
दूसरी खुराक
6,32,40,508
कुल
1,01,30,28,411
पिछले 24 घंटों में 17,677 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,32,126 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.16 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।
पिछले लगातार 118 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 16,326 नये मामले सामने आये।
सक्रिय मामले की संख्या 2 लाख से कम बनी हुई है और इस समय यह 1,73,728 है, जो 233 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.51 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,64,681 जांच की गईं। भारत ने अब तक 59.84 करोड़ से अधिक (59,84,31,162) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.24 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.20 प्रतिशत है। वह भी पिछले 19 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 54 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.