पिछले 24 घंटों में 12,30,720 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 102.27 करोड़ (1,02,27,12,895) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,01,52,393 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,78,224
दूसरी खुराक
91,50,822
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,69,475
दूसरी खुराक
1,57,27,472
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
40,72,14,067
दूसरी खुराक
12,62,73,063
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
17,20,53,801
दूसरी खुराक
9,11,69,536
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,81,37,930
दूसरी खुराक
6,39,04,274
कुल
1,02,27,12,895
पिछले 24 घंटों में 18,762 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,35,67,367 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.18% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 120 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 14,306 नए मरीज सामने आए हैं।
सक्रिय मामले 2 लाख से कम लगातार बने हुए हैं और वर्तमान में 1,67,695 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 239 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.49 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,98,397 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 60.07 करोड़ (60,07,69,717) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.24 प्रतिशत है जो पिछले 31 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.43 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 21 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 56 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
*************
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.