भारत में बीते 24 घंटे में 1.13 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई गई

भारत में बीते 24 घंटे में 1.13 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई गई

भारत के कोविड-19 टीकाकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कल 1.13 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। ये उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीसरी बार हासिल की गई। पिछले 24 घंटों में 1,13,53,571 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 69.90 करोड़ (69,90,62,776) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 72,26,439 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,61,392

दूसरी खुराक

85,01,490

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,83,31,433

दूसरी खुराक

1,36,58,274

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

27,76,44,784

दूसरी खुराक

3,59,16,927

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

13,80,26,694

दूसरी खुराक

5,89,70,434

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,03,51,520

दूसरी खुराक

4,72,99,828

कुल

69,90,62,776

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 42,942 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,22,24,937 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.48% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 72 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 31,222 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,92,864 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.19% हैं।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,26,056 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.31 करोड़ (53,31,89,348) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 74 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.56 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर कम होकर 2.05 प्रतिशत है। लगातार पिछले 8 दिनों से पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम और 92 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

****

एमजी/एएम/एजे

G News Portal G News Portal
80 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.