राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 114.46 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 114.46 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 73,44,739 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 114.46 करोड़ (1,14,46,32,851) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,17,53,091 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,81,329

दूसरी खुराक

93,66,454

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,74,937

दूसरी खुराक

1,62,43,805

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

43,72,66,448

दूसरी खुराक

18,06,38,478

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,94,26,594

दूसरी खुराक

10,79,09,648

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,24,08,002

दूसरी खुराक

7,26,17,156

कुल

 

1,14,46,32,851

 

पिछले 24 घंटों में 11,242 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,38,85,132 हो गई है।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.28% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 144 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 11,919 नए मरीज सामने आए हैं।

 

वर्तमान में 1,28,762 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.37 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,32,505 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 62.82 करोड़ (62,82,48,841) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.94 प्रतिशत है जो पिछले 55 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.97 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 45 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 80 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

 

*****

एमजी/एएम/एजे

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.