राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 119.38 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 119.38 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

 

पिछले 24 घंटों में 90,27,638 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड 19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 119.38 करोड़ (1,19,38,44,741) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,23,73,056 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,82,870

दूसरी खुराक

94,36,705

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,77,133

दूसरी खुराक

1,63,83,806

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

44,85,35,082

दूसरी खुराक

20,36,38,734

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18,22,43,827

दूसरी खुराक

11,46,46,368

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,41,31,257

दूसरी खुराक

7,60,68,959

कुल

 

1,19,38,44,741

 

पिछले 24 घंटों में 10,264 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,39,67,962हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.33% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 151 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 9,119 नए मरीज सामने आए हैं।

 

वर्तमान में 1,09,940 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.32 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,50,538जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 63.59करोड़ (63,59,24,763) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.93 प्रतिशत है जो पिछले 62 दिनों से लगातार 2% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.79 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 52 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 87 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

*****

एमजी/एएम/केजे

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.