पिछले 24 घंटों में 89 लाख से अधिक (89,28,316) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 151.57 करोड़ (1,51,57,60,645) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,61,76,087 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,88,856
दूसरी खुराक
97,41,004
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,87,153
दूसरी खुराक
1,69,69,726
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
2,29,49,780
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
51,37,21,707
दूसरी खुराक
35,13,24,009
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
19,60,68,180
दूसरी खुराक
15,59,53,930
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
12,22,46,143
दूसरी खुराक
9,80,10,157
कुल
1,51,57,60,645
पिछले 24 घंटों में 40,863 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,44,53,603 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 96.98 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में 1,59,632 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 5,90,611 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.66 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,63,566 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 69 करोड़ (69,00,34,525) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 6.77 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 10.21 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.