राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 155.39 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 155.39 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 73 लाख से अधिक (73,08,669) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 155.39 करोड़ (1,55,39,81,819) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,66,59,387 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,89,851

दूसरी खुराक

97,68,352

प्रीकॉशन खुराक

14,72,348

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,88,501

दूसरी खुराक

1,70,28,660

प्रीकॉशन खुराक

10,80,733

  15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

3,14,83,560

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

52,15,18,598

दूसरी खुराक

36,31,10,223

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

19,70,42,104

दूसरी खुराक

15,92,79,748

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

12,27,95,849

दूसरी खुराक

9,98,12,738

प्रीकॉशन खुराक

8,10,554

    प्रीकॉशन खुराक

33,63,635

कुल

 

1,55,39,81,819

 

पिछले 24 घंटों में 1,09,345 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,48,24,706 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 95.20 प्रतिशत है।

 

पिछले 24 घंटे में 2,64,202 नए मरीज सामने आए हैं।

 

वर्तमान में 12,72,073 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 3.48 प्रतिशत हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,87,457 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 69.90 करोड़ (69,90,99,084) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 11.83 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 14.78 प्रतिशत है।

 

 

*****

एमजी/एएम/एजे

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.