पिछले 24 घंटों में 70 लाख से अधिक (70,49,779) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 160.43 करोड़ (1,60,43,70,484) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,72,80,628 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,91,052
दूसरी खुराक
98,02,401
प्रीकॉशन खुराक
24,43,673
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,89,891
दूसरी खुराक
1,71,04,055
प्रीकॉशन खुराक
22,78,810
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,96,06,464
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
53,13,79,742
दूसरी खुराक
38,12,54,261
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
19,85,98,912
दूसरी खुराक
16,44,76,409
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,37,54,315
दूसरी खुराक
10,27,51,056
प्रीकॉशन खुराक
21,39,443
प्रीकॉशन खुराक
68,61,926
कुल
1,60,43,70,484
पिछले 24 घंटों में 2,51,777 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,60,58,806 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.50 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में 3,47,254 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 20,18,825 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.23 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,35,912 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.15 करोड़ (71,15,38,938) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.56 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 17.94 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.