राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS 2021) सफलतापूर्वक आयोजित राज्य के 33 जिलों के 1 लाख 60 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मिलित

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS 2021) सफलतापूर्वक आयोजित राज्य के 33 जिलों के 1 लाख 60 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मिलित

Description

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS 2021) सफलतापूर्वक आयोजितराज्य के 33 जिलों के 1 लाख 60 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मिलितजयपुर, 12 नवंबर। शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को शिक्षा गुणवत्ता के आकलन हेतु देशभर में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) का आयोजन करवाया गया। राज्य में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी तथा समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक डॉ भंवरलाल ने बताया कि सभी 33 जिलों के कक्षा 3, 5, 8 और 10 के लगभग 1 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में राज्य के 6012 राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, सैनिक विद्यालयों, रेलवे विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों तथा मदरसों ने भाग लिया। इसके लिए 6012 पर्यवेक्षक तथा 7915 फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किए गए। डॉ भंवरलाल ने बताया की कोविड-19 जनित कठिन परिस्थितियों के बावजूद संस्था प्रधानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा शिक्षा अधिकारियों के प्रशंसनीय सहयोग एवम भागीदारी से राज्य में इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हो पाया।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.