राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम चिकित्सा मंत्री ने किया कृमि नाशक दवा कार्यक्रम का शुभारंभ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम चिकित्सा मंत्री ने किया कृमि नाशक दवा कार्यक्रम का शुभारंभ

Description

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रमचिकित्सा मंत्री ने किया कृमि नाशक दवा कार्यक्रम का शुभारंभजयपुर, 25 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कृमि नाशक दवा बच्चों को खिलाकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ शर्मा ने अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे में स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को आगामी 25 से 30 अक्टूबर तक कृमिनाशक एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश भर में 25 से 30 अक्टूबर तक संचालित होगा।चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। यह कृमि बच्चों के पेट मे पड़ने वाले कीडे़ होते हैं। ये बच्चों के विकास को हर प्रकार से प्रभावित करते हैं। कृमि के फैलाव को निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डिवार्मिंग) कर रोका जा सकता है। इसके लिए कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों और किशोर-किशोरियो को कृमि मुक्त रखने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाडी केन्द्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पर खिलाई जाएगी। इसमें एएनएम, आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी रहेगी।चिकित्सा मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचनचिकित्सा मंत्री ने इस दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी इस पोस्टर के माध्यम से आमजन को पेट के कीड़ों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इनसे बचने के उपाय की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नियमित अंतराल से एल्बेंडाजोल की खुराक लेकर कृमियों के जीवन चक्र को तोड़ने का आह्वान किया जाएगा।—–

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.