12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा, बुधवार से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, शिक्षा मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी

12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा, बुधवार से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, शिक्षा मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी

NEET 2021: 12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा, बुधवार से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, शिक्षा मंत्री प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी

नीट यूजी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहें छात्रों के अच्छी खबर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज (सोमवार) नीट यूजी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि नीट (यूजी) 2021 देश भर में 12 सितंबर 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया कल (मंगलवार) शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।

शिक्षा मंत्री प्रधान ने अन्य ट्वीट में लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग दके मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 में उपयोग किए गए 3862 केंद्रों से बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए। केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट के दौरान, कॉन्टैक्टलेस रजिस्ट्रेशन, उचित सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.