नेपाल के ऑफिसर्स ने समझी प्रदेश की सड़क सुरक्षा प्रणाली

नेपाल के ऑफिसर्स ने समझी प्रदेश की सड़क सुरक्षा प्रणाली

Description

नेपाल के ऑफिसर्स ने समझी प्रदेश की सड़क सुरक्षा प्रणालीजयपुर, 11 जनवरी। एशियन डवलपमेंट बैंक के प्रोजेक्ट ‘ इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेंगथनिंग ऑफ रोड सेफटी एंड जेंडर इक्वालिटी‘ के तहत नेपाल से इंजीनियर्स, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट ऑफिसर्स का एक 12 सदस्यीय दल जयपुर आया। मंगलवार को दल ने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के मुख्यालय में सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली समझी। साथ ही विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, उपलब्धियों की भी जानकारी ली। यहां पर संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) श्रीमती निधि सिंह ने इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस एप्लीकेशन के जरिये दुर्घटनाओं के आंकड़ों को एकत्रित कर उनके विश्लेषण किये जाने के बारे में बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा सलाहकार श्री अश्विनी बग्गा, श्री तुषार ने भी विस्तृत जानकारी दी।मुख्यालय के बाद दल ने जगतपुरा परिवहन कार्यालय स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक की जानकारी ली। इस टीम की कॉडिनेटर प्रेरणा अरोड़ा सिंह ने बताया कि नेपाल के मिनिस्ट्री फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ट्रांसपोर्ट के डिपार्टमेंट ऑफ रोड्स के जरिये यह दल आया है। इस दल को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने भी संबोधित कर राजस्थान सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन और सड़क सुरक्षा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इससे पहले दल सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में स्थापित स्किल लैब में जाकर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तुरंत दी जाने वाले उपचार प्रणाली को भी बारीकी से समझा।——

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.