नवनिर्वाचित मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने किया पदभार ग्रहण स्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी का राजस्थान में आयोजन का करेंगे प्रयास – मुख्य आयुक्त

नवनिर्वाचित मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने किया पदभार ग्रहण स्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी का राजस्थान में आयोजन का करेंगे प्रयास – मुख्य आयुक्त

Description

नवनिर्वाचित मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने किया पदभार ग्रहणस्काउट-गाइड की राष्ट्रीय जंबूरी का राजस्थान में आयोजन का करेंगे प्रयास – मुख्य आयुक्तजयपुर 31 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त श्री निरंजन आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य स्काउट एवं गाइड की पहचान को पुनर्स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनका प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश में राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन कराना है। इसकी स्वीकृति के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है।नवनिर्वाचित मुख्य आयुक्त श्री आर्य रविवार को पदभार ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में स्काउट आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए समयबद्ध 11 सूत्री कार्य योजना को तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री आर्य ने कहा कि स्काउट नामांकन में वृद्धि के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्राप्ति में भी प्रदेश की प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना के तेजी से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान में पंजीकृत लगभग 11 लाख 50 हजार स्काउट-गाइडों की संख्या को 15 से 20 लाख तक पंहुचाने के लिए सभी पदाधिकारियों से प्रयास करने का आह्वान भी किया। साथ ही राज्य स्तर पर विशेष रूप से स्काउट/गाइड खेलों का आयोजन करने के प्रयास की बात भी कही।श्री आर्य ने गांधी दर्शन पद यात्राओं का आयोजन करने पर बल देते हुए कहा कि गांधी दर्शन और सिद्धान्तों की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी को होनी चाहिये। उन्होंने जयपुर की तरह सभी संभाग मुख्यालयों पर आवासीय स्काउट विद्यालय की स्थापना की आवश्यकता भी जताई । साथ ही, प्रत्येक जिला व मण्डल मुख्यालय के लिए एक लिपिक व एक सहायक कर्मचारी के पद स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया। 

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.