समाचार सुप्रभात🗞
04 फरवरी, 2021 गुरुवार
➖➖➖
❇️ मुख्य समाचार
■कृषि कानूनों के विरोध में हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कल कई बार स्थगित हुई
■राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई
■रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी हथियार प्रणालियों और साजोसामान के डिजाइन तथा निर्माण क्षेत्र में भारत की बढती उपस्थिति पर जोर दिया
■केन्द्र सरकार ने किसानों के मुद्दे पर ट्वीटर को नोटिस जारी किया, कडी कार्रवाई की चेतावनी
■देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.08% हुई; विश्व में सबसे तेजी से 40 लाख कोविड टीके लगाने में भारत सबसे आगे
🇮🇳 राष्ट्रीय
■प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चौरी-चौरा कांड के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे
■देशभर में गोवर्धन गतिविधियों की प्रगति की निगरानी के लिए संयुक्त रूप से एकीकृत वेब पोर्टल शुरू
■भारत, आज हिंद महासागर के तटवर्ती देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन करेगा
■पाकिस्तान के विरुद्ध 1971 में जीते गए युद्ध को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाने के क्रम में एक विजय ज्योति कल आदमपुर के वायुसेना अड्डे पर पहुंची
■सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर विचार कर रही है
🌎अंतरराष्ट्रीय
■म्यांमा की अपदस्थ प्रमुख आंग सान सू ची के खिलाफ अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का मामला दर्ज
■म्यामां के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की विशेष दूत क्रिस्टीन स्क्रैनर बर्गेन ने वहां फौजी तख्तापलट की निंदा की
🏀खेल जगत
■ ICC ने ऋषभ पंत और दो अन्य खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए चुना
💰राज्य समाचार
■भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की जन्मशती के अवसर पर आगामी शनिवार और रविवार को पुणे में अभिवादन नाम के कार्यक्रम का आयोजन
■जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को रखरखाव और मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार को बंद रखने का फैसला
■पश्चिम बंगाल में कक्षा नौ से बारह तक के लिए स्कूलों को 12 फरवरी से खोला जाना है
■महाराष्ट्र में सभी कालेज 15 फरवरी से खुलेंगे
■उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में
💰व्यापार जगत
■मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने में आज बढ़त का रूख
☂️ मौसम
■दिल्ली में आज आंधी चल सकती है। तापमान 11 और 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
🚫चेतावनी: इस न्यूज़ बुलेटिन में दिए गए आंकड़े व समाचार भारत सरकार की न्यूज एजेंसी से लिए गए हैं अपने स्तर पर उनमें किसी तरह का बदलाव ना करें इसके लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.