अब रेलवे मजदूर संघ अध्यक्ष उपाध्याय के खिलाफ भी थाने में दर्ज हुआ मामला

अब रेलवे मजदूर संघ अध्यक्ष उपाध्याय के खिलाफ भी थाने में दर्ज हुआ मामला

अब रेलवे मजदूर संघ अध्यक्ष उपाध्याय के खिलाफ भी थाने में दर्ज हुआ मामला
कोटा। न्यूज़. अब वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष सीएम उपाध्याय के खिलाफ भी कोटा भीमगंजमंडी थाने में मामला दर्ज हुआ है। स्टेशन रोड नटराज सिनेमा के सामने स्थित गुरु नानक स्टेट निवासी उपाध्याय के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत जालसाजी, धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर संघ के नियम विरुद्ध तरीके से अपने आप को जोनल अध्यक्ष घोषित करने का आरोप है।
यह रिपोर्ट माला रोड रेलवे हाउसिंग सोसायटी निवासी प्रबोध बल्दुआ की ओर से दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सभा में उपाध्याय खुद कबूल कर रहे हैं कि वह जोनल अध्यक्ष बनने के लिए 4 साल से प्रयासरत थे। पद पर काबिज होने से एक दिन पहले ही उपाध्याय ने ट्रेन से जाते समय कोटा रेलवे स्टेशन पर केक काटकर संघ के जोनल अध्यक्ष आरपी भटनागर का जन्मदिन बनाया था। लेकिन उपाध्याय ने अपने मंसूबे की भनक भटनागर को नहीं लगने दी। इसके दूसरे ही दिन भटनागर को हटाने की घोषणा करते हुए उपाध्याय ने अपने आप को जोनल अध्यक्ष घोषित कर दिया। हालांकि भटनागर की अपील पर हाई कोर्ट उपाध्याय की कार्यकारिणी पर स्टे लगा चुका है। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा भी सोमवार को नए आदेश जारी किए जा सकते हैं।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
महामंत्री के खिलाफ भी दर्ज है मामला
उल्लेखनीय है कि संघ के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, सदस्य ओपी चौकसे और निशा माल्या के खिलाफ भी जबलपुर थाने में बैंक में जमा कर्मचारी के चंदे के करीब 76 लाख रुपए 22 दिन में गायब करने पर धारा 420, 409 और 120 बी के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट में इनकी एक बार अग्रिम जमानत भी रद्द हो चुकी है।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि पद और पावर की लालसा में वेस्ट-सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ में दो गुट बन चुके हैं। उपाध्याय गुट को जबलपुर रजिस्ट्रार और मुख्यालय द्वारा अनुमति दी जा चुकी है। जबकि भटनागर द्वारा इसे नियम विरुद्ध बताया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.