अब राजधानी से आया नेताजी का सामान, कर्मचारियों ने उठाया
कोटा। न्यूज़. नेताजी का सामान अब राजधानी से पहुंचा है। अपनी ड्यूटी छोड़ कर्मचारियों ने सामान उठाकर बाहर तक पहुंचाया। गार्ड के साथ यह सामान पहुंचा था। इसकी सूचना पहले ही पहुंच चुकी थी। इस पर कर्मचारी सामान उठाने पहुंचे थे।
सूत्रों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। नेताजी का सामान कई बार ऐसे ही आता है। कर्मचारी इसे उठाकर बाहर तक पहुंचाते हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नेताजी के रिश्तेदार का सामान नहीं उठाने के कारण अधिकारी ने जमकर डांट फटकार के बाद एक स्टेशन उपाधीक्षक का स्थानांतरण कर दिया था। पूरे मंडल में यह मामला काफी चर्चा का विषय रहा था। इसके बाद व्यवस्था में सुधार की जगह भ्रष्ट अधिकारी सूत्रों की तलाश में जुटे नजर आए थे।
लेकिन घुटनों के बल बैठे अधिकारियों ने इससे कोई सबक नहीं लिया। अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी तरह नतमस्तक अधिकारियों ने व्यवस्था को पूरी तरह पंगु बना कर रख दिया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.