एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह संयोजक लाखन मीना ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात
दिनांक 4 दिसम्बर, शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित में सवाई माधोपुर जिले से राष्ट्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया लाखन मीणा ने भाग लिया । जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी गुरजोत संधू ने 12 दिसम्बर को काँग्रेस पार्टी द्वारा जयपुर में आयोजित केन्द्र सरकार के विरोध में मँहगाई हटाओ महारैली के संबंध में चर्चा की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी एवं सवाई माधोपुर जिले से NSUI राष्ट्रीय सह संयोजक (सोशल मीडिया) एवं टोंक और करौली प्रभारी लाखन मीना को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं छात्र एवं युवाओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.