कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50वें दिन भी ज्यादा, 46 हज़ार नए मामलें

कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50वें दिन भी ज्यादा, 46 हज़ार नए मामलें

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 34 करोड़ डोज (34,00,76,232) लगाई गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में 46,617 नये मामले दर्ज हुये।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 5,09,637 तक पहुंचे।

कुल मामलों में सक्रिय मामले 1.67 प्रतिशत हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,95,48,302 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 59,384 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 50वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 97.01 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.57 प्रतिशत है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.48 प्रतिशत है, जो लगातार 25वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 41.42 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.