’जल भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’

’जल भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’

राष्ट्रीय सद्भावना दिवस
’जल भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा’
जयपुर 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर  राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रदेश मुख्यालय जल भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा लीं।
मुख्य अभियंता-गुणवत्ता नियंत्रण श्री आरसी मिश्रा एवं मुख्य अभियंता-तकनीकी श्री संदीप शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री देवेंद्र कोठारी, श्री मुकेश बंसल, श्री आरपी गुप्ता एवं श्री मुकेश गोयल सहित जल भवन स्थित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
——

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.