वरुण गांधी का कांग्रेस में स्वागत करने वाला पोस्टर जारी करने वाले नेता को पार्टी ने जारी किया नोटिस

वरुण गांधी का कांग्रेस में स्वागत करने वाला पोस्टर जारी करने वाले नेता को पार्टी ने जारी किया नोटिस

वरुण गांधी का कांग्रेस में स्वागत करने वाला पोस्टर जारी करने वाले नेता को पार्टी ने जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों से उत्साहित होकर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला द्वारा पोस्टर जारी करने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीजेपी सांसद वरुण गांधी के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. पार्टी ने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.

दरअसल शहर कांग्रेस सचिव इरशाद उल्ला ने एक विवादित पोस्टर जारी किया, इसमें बीजेपी सांसद वरुण गांधी और सोनिया गांधी को साथ में दिखाया गया है और पोस्टर में लिखा गया है स्वागतम. इसके साथ ही साथ पोस्टर में लिखा है क़ि दुख भरे दिन बीते रे भैया, अब सुख आयो रे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्टर का पार्टी ने संज्ञान ले लिया है.

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.