धौलपुर और अलवर के अभ्यर्थियों के लिए पटवार परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी

धौलपुर और अलवर के अभ्यर्थियों के लिए पटवार परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी

Description

धौलपुर और अलवर के अभ्यर्थियों के लिए पटवार परीक्षा 24 अक्टूबर को होगीजयपुर, 6 अक्टूबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2021 के लिए धौलपुर एवं  अलवर जिलों के सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा 24 अक्टूबर को करवाने का निर्णय लिया है। बोर्ड  अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 23 अक्टूबर को धौलपुर एवं अलवर जिलों में जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव निर्धारित हैं। इसलिए इन दोनों जिलों में रहने वाले पटवार सीधी भर्ती परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इन अभ्यर्थियों को 24 अक्टूबर के परीक्षा केन्द्र आवन्टित किए गए हैं।  

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.