प्रशासन गावों के संग अभियान से जयपुर जिले में लोगों को मिल रही है राहत जिला कलक्टर  ने बस्सी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतो का दौरा किया

प्रशासन गावों के संग अभियान से जयपुर जिले में लोगों को मिल रही है राहत जिला कलक्टर ने बस्सी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतो का दौरा किया

Description

प्रशासन गावों के संग अभियान से जयपुर जिले में लोगों को मिल रही है राहतजिला कलक्टर  ने बस्सी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतो का दौरा कियाजयपुर, 26 अक्टूबर। जयपुर जिले में प्रशासन गावाें के संग शिविरों में लोगो को राहत मिल रही है। जिला कलक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा इन शिविरों का निरिक्षण लगातार कर रहे हैैं। शिविराें में पहुंचकर श्री नेहरा अधिकारियों की कार्यप्रणाली और लोगों को मिलने वाली राहत का अवलोकन कर रहें ळें मंगलवार को जयपुर जिले मे 15 ग्राम पंचायतों विजयपुरा, जयसिंहपुरा, खोरी, इमली का वास, कांट, रीमला, डगोता, सान्दरसर, बबेरवालों की ढाणी, सांवली, बीची, शुक्लावास, बीलवाडी, देवन और टसकोला में शिविर आयोजित किये गये।श्री नेहरा ने मंगलवार को बस्सी पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायत विजयपुरा और खोरी ग्राम पंचायत पर आयोजित शिविरों का अवलोकन किया। श्री नेहरा ने दोनो जगह लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण कराया। जिला कलक्टर की तुरन्त कार्यवाही से ग्रामीण बहुत खुश और संतुष्ट थे। श्री नेहरा दोनों शिविरों में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों के पास गये और उनके कार्यप्रणाली को देखा। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को शीध्र कार्यवाही के निर्देश दिये।उपखंड अधिकारी श्री शिवचरण शर्मा ने बताया किे खोरी में जिला कलक्टर श्री नेहरा के हाथों से 14 पटटे वितरित हुए। पचास से अधिक नामान्तरण हुए और पचास मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किये गये। सहमति से ती विभाजन हुए। सत्रह लोगों को प्रधानमंत्री मातृ वन्दे योजना और दस बालिकाओं को राष्टीय योजना से लाभान्वित कराया गया। उपखंड अधिकारी डा राकेश कुमार मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री नेहरा ने सात लागों को पटटे वितरित किये। दो सौ पचास लोगों के जन्म, मृत्यु और अन्य प्रमाण पत्र जारी किये। आठ खाता विभाजनो से 13 लोग लाभान्वित हुए। पन्द्रह नामान्तरण खोले गये और जमाबन्दियों में 34 से अधिक संशोधन किये गये।विकास धानका हुए भावुक , राज्य सरकार का आभार जतायाबस्सी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत विजयपुरा के भूमिहीन श्री विकास धानका का मंगलवार का दिन बहुत अच्छा रहा। उनकी सालों पुरानी अभिलाषा आज पूरी हो गर्ई। जिला कलक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा के हाथों से 51वर्गगज भूमि का निशुल्क पटटा पाकर उसके आंसू आ गये। वह भावुक हो गये। उन्होंने राज्य सरकार का आभार ज्ञापित किया। भावुक स्थिति के कारण वह कुछ बोल नही पा रहे थे। श्री विकास ने बताया कि वह जमीन लेने की स्थिति में नही था। उसका सपना आज पूरा हुआ है।श्रीमती सुमन देवी ने राज्य सरकार का आभार जतायाकोटपूतली पंचायत समिति के ग्राम पंचायत अमाई में प्रशासन गावों के संग अभियान के तहत लगे शिविर में 16 वर्षीय दसवीं कक्षा के छात्र हर्ष को पालनहार योजना का लाभ मौके पर ही मिल गया। लाभन्वित छात्र की माता श्रीमती सुमन देवी ने कहा कि वह राज्य सरकार  और जिला प्रशासन की आजीवन आभार रहेगी। श्रीमती देवी ने कहा कि उसके बच्चे को पालनहार योजना का लाभ मिला है। अब प्रतिमाह एक हजार रूपये राशि मिलेगी जिससे बच्चे की पढाई हो सकेगी। —–

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.