बाढ बरियारा गांव के लोगों ने कि नुक्कड़ सभा

बाढ बरियारा गांव के लोगों ने कि नुक्कड़ सभा

बाढ बरियारा गांव के लोगों ने कि नुक्कड़ सभा

कल्याणपुरा में प्रस्तावित एनिकट के फायदे और नुक्सान पर गहन चिंतन किया गया। सभी ग्रामीणों द्वारा एक स्वर से इस एनिकट का विरोध किया गया और बताया कि कल्याणपुरा के पास प्रस्तावित एनिकट का भराव क्षैत्र नगण्य है और पानी की आवक के स्रोत बिल्कुल भी नहीं है, पानी के स्त्रोत नही होने से इसकी कोई उपयोगिता नहीं है। उपयोगी नहीं होने से सरकारी धन रु 20.52 करोड़ का दुरुपयोग होगा।

सरकार को इस राशि का सदुपयोग करनें के लिए इस एनिकट को टिगरिया-करेल के पास बनाने की पुरजोर मांग की है। टिगरिया-करेल के पास बनाये जाने से आस पास के बामनवास व मलारना डूंगर के करीब चालीस-पचास गांवों जलस्तर बढने से फायदा पहुंचेगा।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बिछोछ, ग्राम पंचायत नारौली चौड एवम् ग्राम पंचायत मलारना चौड के सरपंचों ने जलसंसाधन विकास विभाग को एनिकट टिगरिया-करेल या बैरखंडी-फलसावटा के पास बनाने की मांग की है।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.