दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की पहचान सार्वजनिक करने पर राहुल गांधी के खिलाफ पड़ी याचिका, कोर्ट ने मांगा जवाब

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की पहचान सार्वजनिक करने पर राहुल गांधी के खिलाफ पड़ी याचिका, कोर्ट ने मांगा जवाब

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार की पहचान सार्वजनिक करने पर राहुल गांधी के खिलाफ पड़ी याचिका, कोर्ट ने मांगा जवाब

राजधानी दिल्ली में हाल ही में घटी 9 साल की बच्ची के साथ कथित रेप-हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर पर भी साझा की थी. इसी मसले पर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई और राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने की मांग की गई. आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी द्वारा फोटो साझा कर पीड़िता और उसके परिवार की पहचान को सार्वजनिक किया गया. अदालत ने इस दौरान ट्विटर से फोटो के बारे में पूछा, ट्विटर ने जवाब दिया है कि उन्होंने उस तस्वीर को पहले ही हटा दिया था, वो उनके नियमों का उल्लंघन था. जिस पर हाईकोर्ट ने ट्विटर की तारीफ भी की है.

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में राहुल गांधी को कोई नोटिस नहीं दिया गया है. लेकिन जवाब दाखिल करने को कहा है. हालांकि अब 27 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है, लेकिन राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस और ट्विटर से लिखित में जवाब मांगा है. अगली सुनवाई से पहले सभी को अदालत में अपना हलफनामा दायर करना होगा.  याचिकाकर्ता मकरंद सुरेश मडलेकर द्वारा आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और POCSO एक्ट का उल्लंघन किया है.

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.