चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच 3 अगस्त को करेगी सुनवाई
नई दिल्ली, 16 जुलाई । दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर आगामी चुनावों में ईवीएम पर रोक लगाने और बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने का दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई करने का आदेश दिया।
वकील सीआर जया सुकिन ने दायर याचिका में कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बैलेट पेपर से चुनाव जरूरी है। भारत में ईवीएम ने बैलेट पेपर की जगह ले ली है लेकिन दुनिया के कई देशों में चुनाव बैलेट पेपर से ही हो रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि अमेरिका, जापान, जर्मनी और दूसरे देशों ने ईवीएम को खारिज करते हुए बैलेट पेपर पर विश्वास जताया है। ईवीएम को हैक करने की संभावना होती है जबकि बैलेट पेपर से चुनाव में ऐसी कोई आशंका नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत कहा गया है कि निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित किए गए चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों और वो मतदाताओं की राय प्रदर्शित करें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.