अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख जारी
नई दिल्ली, 20 जुलाई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी का रुख कायम है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इन महानगरों में डीजल क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गौरतलब है कि पिछले 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं, जिसकी वजह से इनकी कीमतों में नरमी का रुख दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दिन पहले कारोबार की समाप्ति के वक्त ब्रेंट क्रूड 68.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.42 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.