फिर बढ़ी पेट्रोल की कीमत

फिर बढ़ी पेट्रोल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जुलाई में सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज तीसरी बार पेट्रोलियम उत्पाद की कीमत में बढ़ोतरी कर दी।

हालांकि आज सिर्फ पेट्रोल की कीमत में ही बढ़ोतरी की गई है। डीजल के दाम आज नहीं बढ़ाए गए हैं। आज की बढ़ोतरी के बाद इस साल यानी 2021 में अभी तक पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 15.89 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

इस बढ़ोतरी के बाद देशभर के अलग अलग राज्यों में वैट की दर के हिसाब से पेट्रोल की कीमत में 31 से 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। इसके पहले कल भी पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, कल डीजल के दाम में भी  बढ़ोतरी हुई थी। शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी जबकि डीजल के दाम में कोई वृद्धि नहीं हुई थी।

आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.86 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 105.92 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आज की बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। बेंगलुरु में आज पेट्रोल 103 रुपये का स्तर पार करके 103.20 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.