नीरज चोपड़ा की जीत की खुशी में पेट्रोल पंप ने दिया खास ऑफर, ‘नीरज’ नाम के सभी लोगों को मिल रहा मुफ्त पेट्रोल
गुजरात के भरूच में नीरज नाम के लोगों के लिए एक स्थानीय पेट्रोल पंप ने खास ऑफर दिया है, पेट्रोल पंप के मालिक ने हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा की स्वर्ण पदक जीत का जश्न मनाने के लिए नीरज नाम के लोगों को 501 रुपए का मुफ्त पेट्रोल देने की घोषणा की थी.
नेतरंग शहर में एसपी पेट्रोलियम के मालिक अयूब पठान ने एएनआई को बताया, कि सभी नीरज नाम के लोगों को 501 रुपये का मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा, जो वैध पहचान आईडी पेश करने के बाद पेट्रोल ले सकते हैं.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.