पीयूष गोयल का कल फिर महावीरजी आने का कार्यक्रम

पीयूष गोयल का कल फिर महावीरजी आने का कार्यक्रम

पीयूष गोयल का कल फिर महावीरजी आने का कार्यक्रम
कोटा। न्यूज़. पूर्व रेल मंत्री एवं वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री पीयूष गोयल का रविवार को श्री महावीर जी आने का कार्यक्रम फिर से बना है। निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस से पहुंच कर गोयल यहां परिवार सहित श्री भगवान महावीर के दर्शन करेंगे। रात को गोयल मुंबई- देहरादून एक्सप्रेस से दिल्ली लौट जाएंगे।
गोयल के आगमन को देखते हुए शुक्रवार को नए अपर मंडल रेल प्रबंधक राघवेंद्र सारस्वत ने कोटा पहुंचने पर जनशताब्दी ट्रेन का निरीक्षण किया। शनिवार को भी अधिकारी श्री महावीरजी स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
डीआरएम करेंगे रिसीव
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा द्वारा गोयल को रिसीव किया जाएगा। इसके लिए डीआरएम स्पेशल ट्रेन रविवारवार सुबह करीब 11 बजे कोटा से रवाना होगी। गोयल को रिसीव करने से पहले शर्मा महावीर जी हिंडौन और बयाना स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे
पहले रद्द हुआ था कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि गोयल 27 नवंबर को भी महावीर जी आने वाले थे। लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया था। यह कार्यक्रम अब दुबारा बना है।

G News Portal G News Portal
43 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.