प्लेटफार्म टिकट फिर से 10 में

प्लेटफार्म टिकट फिर से 10 में

प्लेटफार्म टिकट फिर से 10 में
कोटा रेल मंडल के सभी प्लेटफार्म के टिकट अब फिर से 10 रुपए में मिलेंगे। शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते रेलवे ने शुरुआत में प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। बाद में कोरोना कुछ कम होने पर रेलवे ने कई प्लेटफार्म के टिकट की दरें 50 रुपए तक बढ़ा दी थी। इसके बाद कोरोना कुछ और कम होने पर कई प्लेटफार्म के टिकट दरें कुछ और कम कर दी थी।
अब कोटा सहित सभी प्लेटफार्म पर 10 का टिकट मिलेगा।
देरी से लिया निर्णय
हालांकि पश्चिम-मध्य सहित कई जोनों के मंडलों द्वारा कई दिन पहले ही प्लेटफॉर्म का टिकट 10 रुपए किए जा चुके हैं। कोटा मंडल द्वारा अब निर्णय लिया गया है।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.