सांसदों की गैरहाजिरी पर PM मोदी सख्त, बिल पेश होते समय गायब रहे MP’s की मांगी लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को सख्त संदेश दिया है. पीएम ने स्पष्ट किया है कि सांसदों को हर हाल में सदन में मौजूद रहना होगा. जानकारी के मुताबिक बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सभी पार्टी सांसदों से कहा है कि वो सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें. सदन में कामकाज के दौरान अनुपस्थित सांसदों को लेकर पीएम ने नाराजगी जाहिर की. दरअसल कल राज्यसभा में वित्त मंत्रालय के बिल के समय कई पार्टी सांसद अनुपस्थित थे. ऐसे सांसदों की सूची भी मांगी गई है जो कल राज्यसभा में अहम बिल पारित होने के दौरान मौजूद नहीं थे.
इससे पहले पीएम ने सभी सांसदों से आह्वान किया है कि वह अपने क्षेत्र में खिलाड़ियों को बढ़ावा दें. पीएम ने कहा कि हमें ग्रामीण प्रतिभा को बढ़ावा देने की जरूरत है. पीएम ने सांसदों से कहा है कि जो एक धारणा है कि खिलाड़ी स्कूल में पढ़ाई नहीं करते ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि सांसद तंदुरुस्त बेटा-बेटी प्रतियोगिता कराएं.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.