आत्मनिर्भर भारत की थीम पर लगेगा प्रगति मैदान का ट्रेड मेला, नहीं लगेगा चीन का स्टॉल
लगभग 2 साल के बाद एक बार फिर दिल्ली की प्रगति मैदान में एक बार फिर इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगने जा रहा है. इस मेले में इस बार बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा आज सुबह इस मेले की शुरुआत होगी. 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले को आयोजित किया जा रहा है. पिछले साल कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस बार कोरोना नियमों ध्यान में रखकर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 19 नवंबर से ही आम लोगों को प्रवेश मिल सकेगा. इसके लिए टिकट भी 19 नवंबर से ही मिलनी शुरू होगी.
इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन हर साल इस मेले का आयोजन करती है. इस ऑर्गेनाइजेशन की एडमिन डिपार्टमेंट की ओएसडी कर्नल पुष्प कुमार ने आज तक संवाददाता से खास बातचीत में बताया कि इस बार इस मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है. हर साल 25 हजार स्क्वायर फीट में इस मेले का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार 3 गुना यानी 70 हजार स्क्वायर फीट में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है.
हिंदुस्तान की 20 राज्य और तीन नेशनल टेरिटरीज इस मेले में हिस्सा ले रहे हैं. इसके अलावा 3000 से ज्यादा ट्रेडर्स इस बार मेले में स्टाल लगा रहे हैं. अलग- अलग संस्कृति की परिभाषा इस मेले में देखने को मिलेगी. कर्नल पुरुष कुमार ने बताया कि इस बार मेले की थीम आत्मनिर्भर पर रखी गई है. इसके अलावा मेले में आजादी के अमृत महोत्सव भी देखने को मिलेगा. मेले में इस बार कई देश हिस्सा ले रहे हैं लेकिन हर साल इस प्रगति मैदान में हिस्सा लेने वाला चीन इस मेले में हिस्सा नहीं ले रहा है. इसके अलावा अफगानिस्तान भी इस बार मेले में हिस्सा ले रहा है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.