Description
प्रदेश में भी क्रूज टूरिज्म की तैयारी,चंबल नदी पर क्रूज शिप संचालन के किए जा रहे है प्रयास -पर्यटन मंत्रीजयपुर, 13 जनवरी। पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन के विकास एवं रोजगार सृजन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस सम्बन्ध में चम्बल नदी पर पर्यटकों के लिए क्रूज शिप संचालन तथा प्रदेश की अन्य बड़ी झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस संबंध में हेरिटेज रिवर जर्नीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजसिंह एवं अन्य अधिकारियों ने बुधवार को पर्यटन मंत्री, प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।श्री सिंह ने बताया कि देश में गंगा नदी सहित अन्य प्रमुख नदियों एवं जल क्षेत्रों में इस तरह के क्रूज शिप चलाये जा रहे है। इससे उन क्षेत्रों में पर्यटन विकास एवं रोजगार के लिए नई सम्भावनाएं खुली है। राजस्थान में भी इसी तर्ज पर चम्बल नदी एवं अन्य प्रमुख झीलों, तालाबों आदि में क्रूज शिप तथा हाऊस बोट चलाए जाने के गम्भीरतापूर्वक प्रयास किये जा रहे हैं। इससे न केवल प्रदेश में पर्यटन के नवीन क्षेत्रों का विकास होगा, बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। —-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.