प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति

भारत के राष्ट्रपति को निम्नलिखित नियुक्तियां करते हुए प्रसन्नता हो रही है:-
 
(i) अवकाश के कारण मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा ए. हेपतुल्ला की अनुपस्थिति के दौरान सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद को स्वयं के कर्तव्यों के अलावा मणिपुर के राज्यपाल के कार्यों के निर्वहन के लिए नियुक्त किया जाता है।
(ii) अवकाश के कारण मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति के दौरान अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) को स्वयं के कर्तव्यों के अलावा मिजोरम के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्‍त किया जाता है।
 
उपरोक्त नियुक्तियां उनके द्वारा संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।
******
एमजी/एएम/एसकेसी/एसएस  
 

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.