प्रधानमंत्री ने अभिनेता श्री घनश्याम नायक और श्री अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने अभिनेता श्री घनश्याम नायक और श्री अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता श्री घनश्याम नायक और श्री अरविंद त्रिवेदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अपने ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा :-

‘‘पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं को खो दिया है, जिन्होंने अपने काम के माध्यम से लोगों का दिल जीता है। श्री घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं, विशेष रूप से लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाएगा। वे अत्यंत दयालु और विनम्र भी थे।

हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति भी उत्‍साही थे। भारतीय लोगों की कई पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।’’

We have lost Shri Arvind Trivedi, who was not only an exceptional actor but also was passionate about public service. For generations of Indians, he will be remembered for his work in the Ramayan TV serial. Condolences to the families and admirers of both actors. Om Shanti. pic.twitter.com/cB7VaXuKOJ

 

***

एमजी/एएम/एसकेएस/वीके

G News Portal G News Portal
75 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.