प्रधानमंत्री ने टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी है। टोक्यो 2020 के समाप्त होने के करीब पहुंचने के साथ, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर एथलीट एक चैंपियन है।
उन्होंने कहा कि भारत ने जो पदक जीते हैं, उन्होंने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित और प्रफुल्लित किया है।
साथ ही, यह खेलों को जमीनी स्तर पर और लोकप्रिय बनाने के लिए काम जारी रखने का समय है, जिससे नई प्रतिभाएं सामने आएं और आने वाले समय में उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले।
उन्होंने व्यवस्थित तरीके से खेलों के आयोजन के लिए जापान सरकार और वहां के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस दौर में ऐसे सफल आयोजन ने लचीलेपन का मजबूत संदेश दिया है। इससे यह भी साबित हुआ है कि खेल किस तरह से एकता के सूत्रधार हैं।”
प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेशों के माध्यम से कहा :
“#Tokyo2020 समाप्त होने के करीब है, मैं खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई देता हूं। उन्होंने बेहतरीन कौशल, टीमवर्क और समर्पण का परिचय दिया। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर एथलीट चैंपियन है।
भारत ने जो पदक जीते हैं, उन्होंने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित और प्रफुल्लित किया है।
साथ ही, यह खेलों को जमीनी स्तर पर और लोकप्रिय बनाने के लिए काम जारी रखने का समय है, जिससे नई प्रतिभाएं सामने आएं और आने वाले समय में उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले। #Tokyo2020
व्यवस्थित तरीके से खेलों के आयोजन के लिए जापान सरकार और वहां के लोगों, विशेष रूप से टोक्यो का आभार।
ऐसे दौर में इतने सफल आयोजन ने लचीलेपन का मजबूत संदेश दिया है। इससे यह भी साबित हुआ है कि खेल किस तरह से एकता के महान सूत्रधार हैं। #Tokyo2020”
As #Tokyo2020 draws to a close, I would like to congratulate the Indian contingent for their stupendous performance at the games. They personified the best of skill, teamwork and dedication. Every athlete who represented India is a champion.
The medals India has won has certainly made our nation proud and elated. At the same time, this is the time to keep working to further popularise sports at the grassroots so that new talent emerges and gets the opportunity to represent India in the times to come. #Tokyo2020
A special thank you to the Government and people of Japan, especially Tokyo for hosting the well-organised games. To host it so successfully, in such times, gave out a strong message of resilience. It also demonstrated how sports is a great unifier. #Tokyo2020
 
***
एमजी/एएम/एमपी/डीवी

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.