प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा की है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगेगी जिसका प्रधानमंत्री 23 जनवरी, 2022 को अनावरण करेंगे।
ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी यह भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा उनके प्रति भारत के आभार की प्रतीक होगी।
जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”
At a time when the entire nation is marking the 125th birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose, I am glad to share that his grand statue, made of granite, will be installed at India Gate. This would be a symbol of India’s indebtedness to him. pic.twitter.com/dafCbxFclK
Till the grand statue of Netaji Bose is completed, a hologram statue of his would be present at the same place. I will unveil the hologram statue on 23rd January, Netaji’s birth anniversary. pic.twitter.com/jsxFJwEkSJ
***
एमजी/एएम/आईपीएस/ओपी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.