कृषि उपज मंडियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर किसानों को  बेहतर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएं  – कृषि विपणन राज्य मंत्री

कृषि उपज मंडियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर किसानों को बेहतर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएं – कृषि विपणन राज्य मंत्री

Description

कृषि उपज मंडियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर किसानों को बेहतर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएं – कृषि विपणन राज्य मंत्रीजयपुर, 24 नवम्बर। कृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारीलाल मीणा ने कृषि उपज मंडियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर काश्तकारों को बेहतर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।श्री मीणा बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद यहां पंत कृषि भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।कृषि विपणन राज्य मंत्री ने कहा कि खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए जरूरी है कि किसान को अच्छे उत्पादन के साथ उपज का वाजिब मूल्य मिले। इसमें विपणन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए कृषि उपज मंडियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। इससे काश्तकारों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलने के साथ व्यापारियों के लिए कारोबार करना आसान होगा। यहां उपज की खरीद-बिक्री बढ़ने से मंडियों के राजस्व में भी वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने मंडियों में राजस्व लीकेज रोकने तथा किसानों के हित एवं व्यापारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया। श्री मीणा ने कहा कि हमें समय सीमा के अनुसार त्वरित गति से कार्य करते हुए अपने लक्ष्य अर्जित करने हैं। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारी चयन बोर्ड से समन्वय कर विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम एफएमई) एवं ई-नाम सहित प्रमुख विभागीय योजनाओं के संबंध में अवगत कराया। कृषि विपणन विभाग के निदेशक श्री सोहनलाल शर्मा ने पावर प्वॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय ढांचे, मंडियों की स्थिति, राजस्व अर्जन एवं व्यय, विकास कार्यों, योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि विपणन बोर्ड की महाप्रबंधक श्रीमती आशु चौधरी सहित विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित थे।  —-

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.