आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें – मुख्य सचिव

आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें – मुख्य सचिव

आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को आवंटित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें – मुख्य सचिव
जयपुर, 23 जुलाई। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने शुक्रवार आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को उपकरण और संसाधनों के क्रय हेतु आवंटित राशि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।
बैठक में आपदा प्रबंधन के प्रमुख शासन सचिव श्री आनंद कुमार ने विभिन्न विभागों को आवंटित राशि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग की  2.21 करोड की राशि का व्यय किया जा चुका है एवं 2.06 करोड रूपए इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में उपयोग हेतु नवीनीकृत किया गया है। वन विभाग की 2.21 करोड़ की राशि का व्यय किया जा चुका है एवं 2.06 करोड इस वित्तीय वर्ष 2021-22 में उपयोग हेतु नवीनीकृत किया गया है। बैठक में रीको, स्वायत्त शासन विभाग, पुलिस तकनीकी सेवाएं विभाग और जल संसाधन विभाग को आवंटित राशि की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अभय कुमार, वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा, जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री नवीन महाजन एवं स्वायत्त शासन विभाग के सचिव श्री भवानी सिंह देथा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.