पौन घंटे ठप रहा रेलवे आरक्षण, परेशान रहे यात्री

पौन घंटे ठप रहा रेलवे आरक्षण, परेशान रहे यात्री

पौन घंटे ठप रहा रेलवे आरक्षण, परेशान रहे यात्री
कोटा। कोटा रेल मंडल में आरक्षण कार्यालय करीब पौन घंटे तक ठप रहे। इसके चलते यात्रियों का आरक्षण नहीं हो सका। लाइनों में खड़े यात्री परेशान होते रहे।
अधिकारियों ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण का काम प्रभावित रहा। मुंबई से ही सिग्नल नहीं मिलने के कारण यात्रियों क्या आरक्षण नहीं हो रहे थे। बाद में खराबी दूर होते ही यात्रियों के आरक्षण शुरू हो गए
यात्रियों ने बताया कि सुबह करीब 10:15 से 11 तक यात्रियों की आरक्षण नहीं हो सके इसके चलते कई यात्रियों के तत्काल आरक्षण भी नहीं हो सके। बाद में भीड़ बढ़ने से यात्रियों को आरक्षण कराने में और परेशानी हुई।
आलोट के पंकज सोनी ने बताया कि कंप्यूटर नहीं चलने का करीब 40 यात्री अपना आरक्षण नहीं करा सके।
इसी तरह शनिवार को भी करीब 25 यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल सका था। कई यात्रियों ने मामले की शिकायत रेलवे में भी दर्ज कराई है।
गंगापुर में आरक्षण बाबू गायब
यात्रियों ने बताया कि इसी तरह गंगापुर में भी आरक्षण नहीं हो सके। इस दौरान यहां बाबू भी अपनी सीट से करीब घंटे भर तक गायब। इससे यात्रियों को मामले की जानकारी देने वाला भी कोई नहीं बचा। आरक्षण की उम्मीद में यात्री परेशान होते रहे।
इसी तरह मलारना में भी बुकिंग बाबू ने खुले पैसे क्या भाव में यात्रियों को टिकट नहीं दिए। यात्रियों द्वारा शिकायत की बात पर बाबू और भडक गया। इसके बाद टिकट के लिए बाबू ने यात्रियों को काफी देर तक परेशान किया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.